सागर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान हड़कंप, पीड़ित ने आत्मदाह का प्रयास किया, रामचरितमानस जलाने से मचा बवाल

सागर: जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास कर लिया। घटना जैसीनगर थाना क्षेत्र के घोघरी गांव निवासी बहादुर चढ़ार से जुड़ी है, जो अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा था। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और आग लगाने की कोशिश की। इसी दौरान उसने अपने साथ लाए रामचरितमानस को भी आग के हवाले कर दिया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रारंभिक समय में मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कमजोर नजर आई, जिसके चलते आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर व्यक्ति को काबू में किया और बड़ी घटना होने से रोक लिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं मिला। इसी से आक्रोशित होकर उसने यह कदम उठाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एसडीएम अमन मिश्रा ने पीड़ित से चर्चा कर उसका आवेदन लिया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक ग्रंथ जलाने की घटना को लेकर भी प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े – सागर-रहली मार्ग पर अंडरब्रिज निर्माण में देरी, 25 से 50 गांवों के हजारों लोगों को हो रही परेशानी, अधिकारियों को एक सप्ताह में समाधान के निर्देश

 
 
  • sagar-collectorate-jansunwai-self-immolation-attempt-ramcharitmanas-incident
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना