पृथ्वीपुर CHC निरीक्षण में विधायक सख्त, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जताई नाराजगी

निवाड़ी/हेमंत वर्मा की रिपोर्ट: पृथ्वीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जेरोन सहित कई स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की अनुपस्थिति का मामला सामने आया, जिस पर विधायक ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक ने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और रेन बसेरा की खराब स्थिति, साफ-सफाई की कमी तथा वॉशरूम में गंदगी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और सभी कक्षों व शौचालयों को स्वच्छ रखा जाए। इसके अलावा उन्होंने लैब टेक्नीशियन और एक्सरे टेक्नीशियन की कमी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि जांच सुविधाओं के अभाव में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने इस विषय पर मंत्री स्तर पर चर्चा करने की बात कही। विधायक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी डॉक्टर समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और डॉक्टर उपस्थित रहे।

  • nivadi-prithvipur-chc-inspection-health-center-review-mla-nitentra-singh-rathore-26-may-2026-health-services-review-report
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना