उज्जैन: घट्टिया में नर्मदा पाइपलाइन से वंचित किसानों का 6 घंटे तक अनिश्चितकालीन धरना, लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित

उज्जैन/गोंविद शर्मा की रिपोर्ट: घट्टिया में मंगलवार को नर्मदा पाइपलाइन से वंचित गांवों के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। “नर्मदा लाओ खेत बचाओ संघर्ष समिति” के बैनर तले करणी सेना और देवसेना के साथ बड़ी संख्या में किसानों ने तहसील कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर लगभग 6 घंटे तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया।

किसानों का आरोप है कि क्षेत्र के करीब 60 से 65 गांव आज भी नर्मदा पाइपलाइन योजना से वंचित हैं, जिसके कारण भूजल स्तर लगातार गिर रहा है और सिंचाई के लिए गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने कहा कि भीषण गर्मी और पानी की कमी के कारण कृषि पूरी तरह प्रभावित हो रही है और उनकी आजीविका पर संकट आ गया है।

धरना शुरू होने के बाद एसडीएम राजाराम करजरे मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। उन्होंने समस्या के समाधान का मौखिक आश्वासन दिया, लेकिन किसान लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद जल संसाधन विभाग के एसडीओ अजय बघेल को बुलाया गया। उन्होंने मौके पर किसानों को लिखित आश्वासन पत्र सौंपा और बताया कि तिलावद बैराज योजना के तहत कुछ गांवों को जोड़ा जा रहा है तथा बाकी गांवों के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

लिखित आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि चार महीने के भीतर मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे भोपाल कूच करेंगे और मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर काले झंडों से विरोध प्रदर्शन करेंगे। धरना स्थल पर थाना प्रभारी करण खोवाल सहित पुलिस बल तैनात रहा ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

 ये भी पढ़े – मानवर: गंगा दशमी पर मनावर के गांगली में आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा कुंड में लगाई डुबकी

  • ujjain-ghattiya-narmada-pipeline-farmers-dharna-assurance-sdm-water-protest
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सटई रोड पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बोलेरो ने गाय को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

    छतरपुर:  शहर के सटई रोड पर सोमवार को तेज…

    आगे पढ़ें
    सागर में 16.50 लाख की शराब तस्करी का पर्दाफाश: 7 महीने से फरार स्कॉर्पियो सवार 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  जिले में अवैध शराब…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

    दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

    डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

    डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

    हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

    हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

    ‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

    ‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

    भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

    भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी