जबलपुर: जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

जबलपुर: जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों और प्रशासन के बीच विवाद गहराता हुआ नजर आ रहा है। बुधवार को छात्रों ने एनएसयूआई के पदाधिकारी अनुराग शुक्ला के साथ कुलपति से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की।

छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय की डीन कमेटी उनकी बात सुने बिना कुछ हॉस्टल छात्रों के दबाव में एकतरफा कार्रवाई कर रही है। छात्र अमित जाट ने बताया कि परीक्षा के दौरान ही तीन छात्रों को अचानक ट्रांसफर लेटर थमा दिए गए और उन पर जबरन हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया। छात्रों का कहना है कि उनके पास अपनी बेगुनाही साबित करने के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं, लेकिन प्रशासन उनकी बात को नजरअंदाज कर रहा है। इसे उन्होंने अपने भविष्य और करियर के साथ अन्याय बताया है।

इस पूरे मामले में कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि डिसिप्लिनरी कमेटी (डीसी) की दोबारा बैठक बुलाई जाएगी और सभी पक्षों को सुनकर उचित निर्णय लिया जाएगा। एनएसयूआई के अनुराग शुक्ला ने कहा कि प्रशासन केवल एक पक्ष की बात सुन रहा है, जबकि छात्रों के पास अपने समर्थन में साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने इसे छात्रों के साथ सीधा अन्याय बताया है।

ये भी पढ़े – जबलपुर: कलारी के पास गुंडागर्दी, दुकानदार से मारपीट और दुकान में तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस

  • jabalpur-jnkvv-students-protest-nsusia-allegation-disciplinary-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    डबरा सिविल अस्पताल पहुंचीं एसडीएम जूही गर्ग, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

    डबरा।भरत रावत| डबरा सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप