
रतलाम: थाना बिलपांक क्षेत्र में बिलपांक-दंतोड़िया रोड पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना 26 मई 2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही थाना बिलपांक क्षेत्र में तैनात डायल-112 टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वाहन में आरक्षक संजय वास्कले और पायलट जसवंत सोलंकी मौजूद थे। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पाया कि दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक बुजुर्ग घायल अवस्था में पड़े हुए थे।
डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को एफआरव्ही वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रतलाम पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। समय पर की गई इस कार्रवाई के कारण घायल को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सकीं।
ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ₹13 लाख का माल जब्त
- ratlam-bilpank-road-accident-bike-collision-elderly-injured-dial-112-rescue-medical-college-hospital









