हमीरपुर में डायल 112 टीम पर पथराव, पारिवारिक विवाद में युवक पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर: मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मलीकुआं इलाके में पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर पथराव और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में डायल 112 वाहन का फ्रंट शीशा टूट गया, जबकि युवक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार डायल 112 टीम को क्षेत्र में पारिवारिक विवाद की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और युवक द्वारा पुलिस टीम के साथ मारपीट और पथराव किए जाने का आरोप है। पथराव में पुलिस वाहन का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

घायल युवक अर्जुन का आरोप है कि उसने स्वयं पुलिस को सूचना दी थी। युवक के मुताबिक उसने मौदहा कोतवाली के एक सिपाही को अपनी बहन के साथ घर में देखा था, जिसके बाद उसने डायल 112 को बुलाया। युवक का आरोप है कि पुलिस संबंधित सिपाही को बचाने का प्रयास कर रही है और उसी के साथ मारपीट की गई।

वहीं मौदहा क्षेत्राधिकारी आरके पांडे ने युवक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि युवक ने हंगामा और उत्पात मचाया। सीओ के अनुसार युवक ने खुद हैंडपंप में सिर मार लिया था, जिससे उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े – हमीरपुर में दलित युवक की पिटाई के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन

  • hamirpur-dial-112-stone-pelting-case-maudaha
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका