हमीरपुर में दलित युवक की पिटाई के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन

हमीरपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर एक उच्च स्तरीय सपा डेलिगेशन हमीरपुर पहुंचा, जहां दलित युवक संदीप को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने के मामले में उन्हें पीड़ित परिवार से मिलना था। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने सपा के इस प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी।

पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन किया और सड़क पर उतरकर जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को अपनी चार सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने, उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है।

इस डेलिगेशन में पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद, जिला अध्यक्ष इदरीश खान, पुष्पेंद्र यादव, और प्रदेश अनुसूचित प्रकोष्ठ के चंद्रशेखर चौधरी सहित कई पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी बात रखी।

ये भी पढ़े – हमीरपुर में अतिक्रमण पर गरजा बाबा का बुलडोजर, सुमेरपुर कस्बे में जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

  • hamirpur-sp-delegation-protest-at-sp-office-over-dalit-youth-beating-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना