लवकुश नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या व हत्या के प्रयास में शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹8000 का इनाम घोषित था

छतरपुर: लवकुश नगर पुलिस ने अक्टोहा तिराहा क्षेत्र में हुई हत्या और हत्या के प्रयास के गंभीर मामले का खुलासा करते हुए ₹8000 के इनामी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 23 मई की रात हुई घटना के बाद की गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार, अक्टोहा तिराहा पर हुई इस वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां अस्पताल में घायल कृष्णकांत गुप्ता की मृत्यु की पुष्टि की गई थी, जबकि सत्येंद्र राजपूत के बयान के आधार पर थाना लवकुश नगर में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने मौके का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ₹8000 का इनाम घोषित करते हुए विशेष पुलिस टीमें गठित की थीं। इसके बाद एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड और अन्य तकनीकी टीमों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें विक्की उर्फ विवेक विश्वकर्मा, बड्डन उर्फ महेश विश्वकर्मा, भारत द्विवेदी और एक विधि विरुद्ध किशोर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उधारी के पैसे को लेकर विवाद बढ़ने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन धारदार चाकू, लाठी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी भारत द्विवेदी पर पहले से ही चोरी, लूट, अवैध हथियार और मारपीट के लगभग 25 मामले दर्ज हैं, जबकि विक्की विश्वकर्मा पर एससी-एसटी एक्ट सहित दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में सात अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना लवकुश नगर, हिनौता, जुझार नगर पुलिस के साथ साइबर, एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम की अहम भूमिका रही।

  • chattarpur-lavkushnagar-murder-case-4-accused-arrested-reward-8000-police-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू