बद्रीनाथ धाम से बागेश्वर सरकार का बड़ा ऐलान, 27 जुलाई को देशभर में चलेगा गौ माता अभियान

छतरपुर/पशुराम रैकवार की रिपोर्ट: बागेश्वर सरकार इन दिनों बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर हैं। 21 दिवसीय कठिन साधना पूर्ण करने के बाद उन्होंने भू-वैकुंठ बद्रीनाथ धाम में श्री सत्यनारायण भगवान की पांच दिवसीय कथा का शुभारंभ किया। कथा में हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं और कथा रस का आनंद ले रहे हैं।

कथा के प्रथम दिवस के विराम के बाद व्यासपीठ से संबोधित करते हुए बागेश्वर सरकार ने देशभर के संत समाज, गौ सेवकों और सनातनियों से विशेष आवाहन किया। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 27 जुलाई को देश के सभी जिलों में “गौ माता राष्ट्र माता” बनाए जाने की मांग को लेकर विशाल ज्ञापन और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य भारत सरकार तक यह संदेश पहुंचाना है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए और सड़कों पर भटक रही गायों के लिए उचित व्यवस्था करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक गौशालाओं तक पहुंचाया जाए। उन्होंने देशभर के गौ सेवकों, गौ रक्षकों और सनातनी समाज से अपने-अपने जिलों में एकत्र होकर इस अभियान में भाग लेने की अपील की।

व्यासपीठ से संबोधित करते हुए बागेश्वर सरकार ने कहा कि उन्होंने एक समाचार देखा, जिसमें मुस्लिम समाज के लोग भी गौ माता को राष्ट्र माता बनाए जाने के समर्थन में सामने आ रहे हैं। उन्होंने मौलाना मदनी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने भी भारत सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की है।

इस दौरान उन्होंने कहा, “हम लोग गाय को रोटी खिलाते हैं, कुछ लोग रोटी के साथ गाय खाते हैं, लेकिन अब वे भी गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के समर्थन में आगे आ रहे हैं। देश बदल रहा है।”

बागेश्वर सरकार ने संत समाज से भी आग्रह किया कि सभी संत-महात्मा और सनातनी दिल्ली पहुंचकर इस मांग को मजबूती प्रदान करें। बद्रीनाथ धाम में चल रही श्री सत्यनारायण कथा के दौरान की गई इस घोषणा के बाद श्रद्धालुओं और गौ भक्तों के बीच अभियान को लेकर चर्चा और उत्साह देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े – खजुराहो योग महोत्सव में ब्रेकफास्ट पैकेट वितरण के दौरान अफरा-तफरी, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था पर उठे सवाल

  • bageshwar-sarkar-gaumata-rashtra-mata-abhiyan-statement
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना