सलामतपुर में 09 जून को जिला स्तरीय युवा संगम मेला, युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

रायसेन: सांची विकासखंड अंतर्गत सलामतपुर स्थित एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 09 जून को जिला स्तरीय युवा संगम मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा युवाओं की भर्ती की जाएगी और साथ ही शासन की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इस अवसर पर अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता पदानुसार 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग और डिग्री इंजीनियरिंग निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है।

प्रशासन द्वारा बताया गया है कि जो युवा स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं, उन्हें संबंधित विभागों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

ये भी पढ़े – रायसेन: संबल योजना के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के कलेक्टर ने दिए निर्देश

  • salamatpur-jila-stariya-yuva-sangam-mela-09-june-rojgar-mela-raisen
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना