डबरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत, चालक गंभीर घायल

डबरा: शहर थाना क्षेत्र में पंजाब केसरी होटल के सामने गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम बेलगढ़ा निवासी पंजाब सिंह रावत ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा हुआ था, तभी सड़क क्रॉस कर रहे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पंजाब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके पर ही पकड़ लिया गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर चालक रामदीन बघेल, जो गांव से गेहूं लेकर कृषि उपज मंडी बेचने आया था और वापस लौट रहा था, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े – डबरा में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह: मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और पत्रकारों का सम्मान, समाजसेविका कृष्णा देवी रावत ने दिया शिक्षा पर जोर

 
 
  • dabra-road-accident-truck-collision-youth-death
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू