बड़वानी: आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने बाला बच्चन से की मुलाकात, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन; विधानसभा में उठाने का मिला आश्वासन

बड़वानी:  आशा-उषा कार्यकर्ता ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व गृह मंत्री एवं बाला बच्चन से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने वेतन, बकाया भुगतान, प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जताई और जल्द समाधान की मांग की।

संगठन की प्रमुख अनीता नागर ने बताया कि प्रदेश सहित जिले की आशा-उषा कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रही हैं, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। इसी कारण मजबूर होकर कार्यकर्ताओं ने विधायक से मुलाकात कर अपनी मांगें दोहराईं और ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई है कि आशा-उषा कार्यकर्ताओं को समय पर मानदेय दिया जाए, लंबित बकाया राशि का शीघ्र भुगतान हो, केंद्र सरकार द्वारा घोषित प्रोत्साहन राशि का एरियर दिया जाए और हर माह निश्चित तिथि पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी मांग रखी।

विधायक बाला बच्चन ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि इन मांगों को विधानसभा में उठाया जाएगा और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जाएगा।

  • asha-usha-karyakarta-memorandum-bala-bachchan-raipur-mla-demands
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना