छतरपुर: जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; अवैध 12 बोर बंदूक बरामद

छतरपुर: कोतवाली थाना पुलिस ने ग्राम पंचमपुरा तिलौहा में हुए चर्चित हत्या कांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध 12 बोर देशी बंदूक भी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुराने पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार किया है।

जानकारी के अनुसार 27 मई को ग्राम पंचमपुरा तिलौहा स्थित ईंट भट्ठे के पास एक व्यक्ति के मृत मिलने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल के निरीक्षण, मर्ग जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मृतक राजाराम कुशवाहा की गोली मारकर हत्या की गई थी। परिजनों की शिकायत और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या और आयुध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में नंदी कुशवाहा पिता नत्थू कुशवाहा, साधुराम कुशवाहा पिता नत्थू कुशवाहा और धनीराम कुशवाहा पिता नंदी कुशवाहा शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पारिवारिक जमीन विवाद के चलते राजाराम कुशवाहा की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई अवैध 12 बोर देशी बंदूक भी बरामद कर ली है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़े – छतरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ग्राम बगौता से बिछड़े 9 वर्षीय बालक को 2 घंटे में ढूंढकर परिजनों को सौंपा

  • chhatarpur-police-murder-case-three-accused-arrested-illegal-gun-seized-tilauha-village
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत टीकमगढ़ पुलिस ने छात्रावासों, धार्मिक संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में चलाया जागरूकता अभियान

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे…

    आगे पढ़ें
    कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कचरा प्रसंस्करण केंद्र का किया निरीक्षण: 3 आर पार्क और कंपोस्ट बिक्री केंद्र बनाने के निर्देश

    छतरपुर/ अमित अवस्थी: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सोमवार को…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया