सागर में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, गढ़ौली खुर्द में बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम गढ़ौली खुर्द स्थित खसरा नंबर 134 पर आंगनवाड़ी केंद्र के सामने शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया।

मौके पर रोहित ऑटो पार्ट्स, मोहम्मद नईम, रंजन राय और सुभाष यादव द्वारा शासकीय भूमि पर दुकान और अन्य निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया और भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया।

इस कार्रवाई में तहसीलदार राहुल गौड़, सीडीपीओ विजय जैन, पटवारी निरंजन कुर्मी, सरपंच अरविंद घोषी तथा मोतीनगर थाना पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – सागर में कानून व्यवस्था ध्वस्त: शराब के पैसे न देने पर बुजुर्ग के कंधे में घोंपा चाकू, सोशल मीडिया पर वायरल खौफनाक वीडियो से मचा हड़कंप

 
  • sagar-collector-order-encroachment-removal-gadhauli-khurd-demolition
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना