मोतीनगर बस स्टैंड की व्यवस्था सुधारने मैदान में उतरा प्रशासनिक अमला: निगम कमिश्नर और एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशों के बाद शनिवार को शहर की यातायात व्यवस्था और बस स्टैंड की सुविधाओं को सुधारने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय नजर आया। इसी क्रम में नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री एवं एडीएम अविनाश रावत ने मोतीनगर नवीन बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया और यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, प्रतीक्षालय, प्रकाश व्यवस्था और यात्री सूचना प्रणाली की स्थिति का अवलोकन किया। साथ ही बसों के आवागमन और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली गई। उन्होंने संबंधित व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कलेक्टर के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सभी मूलभूत सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देने और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बस स्टैंड परिसर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार तेहनगुरिया सहित प्रशासनिक टीम, पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – सागर कलेक्टर के निर्देश पर सभी जनपदों में सीएफटी बैठकें संपन्न: ग्रीष्मकाल में निर्बाध पेयजल आपूर्ति और 24 घंटे में हैंडपंप सुधारने का अल्टीमेटम

  • sagar-municipal-commissioner-and-adm-inspect-motinagar-bus-stand
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना