रीवा पुलिस का नफरत फैलाने वालों पर शिकंजा, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों को सख्त चेतावनी

रीवा: सोशल मीडिया पर भड़काऊ, जातिगत और धार्मिक टिप्पणियों के जरिए नफरत फैलाने वालों पर रीवा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में सिविल लाइन थाने में एक यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है और साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. रितु उपाध्याय ने स्पष्ट किया है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता।

पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियों के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके चलते विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। साइबर सेल बाहरी राज्यों से संचालित उन प्रोफाइल्स पर भी नजर रख रही है जो सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भड़काऊ सामग्री पोस्ट या शेयर न करें और सामाजिक शांति बनाए रखने में सहयोग करें। इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. रितु उपाध्याय और अधिवक्ता बी.के. माला ने भी अपना पक्ष रखते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।

ये भी पढ़े – रीवा: बरहना गांव में सजी पुलिस जन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर दिए कार्रवाई के निर्देश

 
 
  • rewa-police-action-social-media-hate-speech-cyber-cell-warning
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना