बक्सवाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंक में चोरी का प्रयास करने वाले ₹5 हजार के इनामी दो आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर: थाना बक्सवाहा पुलिस ने मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5-5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था।

इस दौरान उन्होंने बैंक के स्ट्रांग रूम को खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे जिनकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की विवेचना जारी है तथा पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किसी अन्य वारदात में भी शामिल रहे हैं या नहीं। बक्सवाहा पुलिस की इस कार्रवाई को बैंक सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – छतरपुर में जुआ खेलते 8 लोग गिरफ्तार, 30 हजार नकद व वाहन जब्त, कार्रवाई पर उठे सवाल

  • buxwaha-police-arrested-two-rewarded-accused-in-bank-theft-attempt-buhranpur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना