
रायसेन: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रायसेन जिले के विकासखंड बरेली में 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य अभियान के अंतर्गत ग्राम डिब्बी, मनकापुर और पिपरिया खाकी में आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा टीबी (क्षय रोग) जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना रहा।
- bareli-ayushman-arogya-camp-tb-free-india-campaign-









