किसानों के करोड़ों रुपए लेकर उमंग ट्रेडर्स का मालिक नरेश साहू फरार: सीहोर के 50 गांवों के किसान परेशान, अहमदपुर थाने में शिकायत दर्ज

सीहोर/नरेश साहू की रिपोर्ट: जिले के चरनाल गांव स्थित उमंग ट्रेडर्स के संचालक नरेश साहू पर किसानों के करोड़ों रुपये का भुगतान किए बिना फरार होने के गंभीर आरोप लगे हैं। क्षेत्र के दर्जनों किसानों का कहना है कि उन्होंने अपनी गेहूं और सोयाबीन की उपज उमंग ट्रेडर्स को बेची थी, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं मिला है। आरोप है कि अब ट्रेडर्स संचालक परिवार सहित लापता हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

किसानों के अनुसार नरेश साहू ने चरनाल, पाटेर, अहमदपुर आछारोही, मानपुरा, उमरझिर, मगरदी, हसनपुर तिनोनिया सहित करीब 50 गांवों के किसानों से बड़ी मात्रा में गेहूं और सोयाबीन की खरीद की थी। फसल खरीदते समय किसानों को भरोसा दिलाया गया था कि एक सप्ताह के भीतर उनकी उपज का भुगतान कर दिया जाएगा। किसानों का आरोप है कि भुगतान की समय सीमा निकल जाने के बाद जब उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की तो नरेश साहू का मोबाइल बंद मिला और उनके निवास व प्रतिष्ठान पर ताला लगा हुआ था।

इस घटना के सामने आने के बाद प्रभावित किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों का कहना है कि उन्होंने विश्वास के आधार पर अपनी उपज व्यापारी को सौंपी थी, लेकिन भुगतान नहीं मिलने से वे आर्थिक संकट में आ गए हैं। कई किसानों ने बताया कि उन्हें खेती-किसानी के खर्च, कर्ज की किश्तें और घरेलू जरूरतों के लिए इस राशि की आवश्यकता थी।

मामले को लेकर किसानों ने अहमदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी संख्या में प्रभावित किसान आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।  फिलहाल पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा किसानों की बकाया राशि दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

ये भी पढ़े – सीहोर जिला अस्पताल में घंटों बत्ती गुल, SNCU में भर्ती नवजात बच्चों की जान पर संकट; कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 
 
  • sehore-umang-traders-owner-accused-of-duping-farmers
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना