सिंहस्थ-2028 को लेकर रतलाम पुलिस अलर्ट: 66 पुलिसकर्मियों के पहले बैच का विशेष प्रशिक्षण शुरू; भीड़ प्रबंधन, शाही स्नान और सुरक्षा पर फोकस

रतलाम: आगामी सिंहस्थ-2028 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर रतलाम पुलिस ने विशेष प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत कर दी है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सिंहस्थ के दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारंभ सोमवार को पुराने पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम में किया गया।

कार्यक्रम में रतलाम रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक निमिष अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में पुलिस की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

पुलिस उप महानिरीक्षक निमिष अग्रवाल ने कहा कि सिंहस्थ विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे आयोजन में सुरक्षा, कानून व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर होती है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, आपदा प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षित एवं दक्ष पुलिस बल की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों, तकनीकी संसाधनों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना है।

रतलाम जिले में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण 1 जून से 6 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें जिले के 66 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद स्वरूप सोनी, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं प्रशिक्षण कार्य में उप पुलिस अधीक्षक अनिशा जैन, निरीक्षक तूरसिंह डाबर, निरीक्षक रंजीत सिंगार, निरीक्षक प्रभाकर पाराशर, निरीक्षक वेदप्रकाश वर्मा, उपनिरीक्षक कुलदीप देथलिया, सूबेदार अनोखीलाल परमार, सूबेदार मोनिका सिंह ठाकुर और उपनिरीक्षक राजा तिवारी प्रशिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और रोकथाम, मेला क्षेत्र में चेकिंग एवं निगरानी व्यवस्था, शाही स्नान प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट, यातायात संचालन, आपदा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया, वायरलेस और रेडियो संचार प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, कानून व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

रतलाम पुलिस का मानना है कि सिंहस्थ-2028 जैसे विशाल आयोजन की सफलता के लिए पुलिस बल का तकनीकी रूप से दक्ष, प्रशिक्षित और संवेदनशील होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ यह प्रशिक्षण अभियान लगातार संचालित किया जाएगा, ताकि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

ये भी पढ़े – ऑपरेशन क्लीन में रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 79 स्थायी वारंटी और 103 गिरफ्तारी वारंट तामील

  • ratlam-singhastha-2028-ratlam-police-special-training-camp-starts
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू