रायसेन कलेक्ट्रेट में टीएल बैठक आयोजित, कलेक्टर ने की योजनाओं और शिकायतों की समीक्षा

रायसेन: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित टीएल (टाइम लिमिट) बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों, विभागीय गतिविधियों, समय-सीमा वाले पत्रों, शासन की विभिन्न योजनाओं तथा संचालित अभियानों की साप्ताहिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र समाधान पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय गतिविधियों की प्रगति तथा विभिन्न अभियानों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिले के विभिन्न विकासखंडों से एसडीएम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) तथा अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

ये भी पढ़े – रायसेन जिला अस्पताल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, लोगों ने ली तंबाकू छोड़ने की शपथ

  • raisen-collector-arun-kumar-vishwakarma-reviews-cm-helpline-and-development-schemes-in-tl-meeting
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना