सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश, टीएल बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

रायसेन: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल (समय-सीमा) बैठक में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने समय-सीमा वाले शासकीय पत्रों, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों, विभिन्न अभियानों, योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि विकासखंडों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ और अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत में कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण तथा अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दिए। उन्होंने विभागवार और अधिकारीवार सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का समयावधि में संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए और बिना जवाब दर्ज किए किसी भी शिकायत को अगले स्तर पर न भेजा जाए।

कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हाल के दिनों में शिकायतों के निराकरण की गति धीमी हुई है और लंबित मामलों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए शिकायतों का प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम और धारणाधिकार से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समयसीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति सुचारू रखने तथा पेयजल संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए गए।

उच्च न्यायालय और सिविल न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को समय पर जवाब-दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालयीन प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान पीडीएस हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को जेएसओ और पीडीएस विक्रेताओं की बैठक आयोजित कर कार्य में तेजी लाने को कहा।

संबल योजना और प्रधानमंत्री मानधन योजना की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों को जोड़ने पर जोर दिया।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि किसानों को खाद का वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए गांवों में शिविर लगाकर किसानों का पंजीयन कराया जाए तथा सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी बनाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने गेहूं उपार्जन, सुरक्षित भंडारण और लंबित भुगतान की भी समीक्षा करते हुए अगले सात दिनों में शेष किसानों को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

खनिज विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को ही नहीं, बल्कि अवैध उत्खनन में उपयोग होने वाली मशीनों को भी जब्त किया जाए। विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बारिश से पहले लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों को दिए।

ये भी पढ़े – रायसेन: कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन

  • collector-directs-speedy-resolution-of-cm-helpline-complaints-in-raisen-tl-meeting
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें
    छतरपुर: लग्जरी गाड़ियों से गांव-गांव पहुंच रही शराब, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    छतरपुर/अमित अवस्थी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे