सेवा दिवस पर जिला रेडक्रास सोसायटी ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी मरीजों को वितरित की फूड बास्केट

रायसेन: कलेक्टर एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिला रेडक्रास सोसायटी रायसेन द्वारा 01 जून को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री के मार्गदर्शन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें गरीब एवं श्रमिक वर्ग के लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान जिला रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र के रूप में पंजीयन कर 10 टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित की। संस्था की ओर से इन मरीजों की छह माह तक देखभाल करने, पोषण आहार उपलब्ध कराने तथा अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन दिया गया।

इसके अलावा रेडक्रास सोसायटी द्वारा निर्धन परिवारों, सफाईकर्मियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क हाईजीन किट वितरित की गईं। वृद्धाश्रम में भी आवश्यक सामग्री का वितरण कर सेवा कार्य किए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ. एसी अग्रवाल, वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट एवं कोषाध्यक्ष डॉ. एके शर्मा, साधारण सभा के अध्यक्ष मोहनलाल ललवानी सहित रेडक्रास सोसायटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. प्रतीक शर्मा, जिला क्षय अधिकारी डॉ. यशपाल बाल्यान तथा डीपीसी डॉ. आरती गंगवार भी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़े – रायसेन: कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन

  • district-red-cross-society-organizes-free-health-checkup-and-distributes-food-baskets-to-tb-patients-ीोगेाल
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया