दमोह-सागर हाईवे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से मिली 2 दिन की रिमांड

दमोह/अकीब खान की रिपोर्ट:  दमोह देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी अंतर्गत सागर स्टेट हाईवे पर सरदार पटेल ओवरब्रिज के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लाख रुपये मूल्य के स्मैक पाउडर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को एसपी आनंद कलादगी द्वारा मामले का खुलासा किए जाने के बाद सामने आई।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात सागर नाका पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक ओवरब्रिज के पास स्मैक पाउडर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया, जिनके पास से 120 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में राजू उर्फ राजेंद्र मिश्रा निवासी सिविल वार्ड-1 शोभानगर और आशुतोष श्रीवास्तव निवासी थाना गोपालगंज जिला सागर शामिल हैं।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब उनसे यह जानकारी जुटा रही है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया और किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी। अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, देहात थाना टीआई अमित गौतम और सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – दमोह: पिलर खुदाई के दौरान चांदी के सिक्कों का भंडार मिलने से हड़कंप, 42 सिक्के बरामद, मजदूरों ने लगाया छिपाने का आरोप, मजिस्ट्रियल जांच शुरू

 
 
  • damoh-two-arrested-with-smack-worth-twelve-lakhs-on-damoh-sagar-highway
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना