सागर में कलेक्टर प्रतिभा पाल का औचक निरीक्षण: मालथौन अस्पताल में गंदगी पर भड़कीं, विशेष जनसुनवाई में अधिकारियों को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: जिले की कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल मंगलवार को पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने पहले मालथौन और रजंवास स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाओं में कई खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाथरूम में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि मरीजों की सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों और उनकी माताओं से मुलाकात कर पोषण और देखभाल को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।

रजंवास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रसव पूर्व जांच (ANC) पंजीयन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि क्षेत्र की कोई भी गर्भवती महिला जांच और पंजीयन से वंचित न रहे तथा शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, ओपीडी व्यवस्था, दवाओं के स्टॉक और ऑनलाइन एंट्री सिस्टम की भी जांच की और सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट रखने के आदेश दिए।

इसके बाद मालथौन में आयोजित विशेष जनसुनवाई में कलेक्टर ने आम लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जमीन से जुड़े मामलों में दस्तावेज तुरंत उपलब्ध कराने, सीमांकन और भू-अर्जन के लंबित मामलों को तय समयसीमा में निपटाने और अवैध कब्जों पर पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करने के आदेश दिए। तहसीलदारों को स्वयं फील्ड में जाकर मौका निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए।

भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में आए दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और छात्रों के जाति प्रमाण पत्र समय पर जारी करने के भी आदेश दिए गए। साथ ही लोक सेवा गारंटी और न्यायालयीन लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों को तय समयसीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने अंत में स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – सागर: बीना में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, हनुमान चालीसा पाठ कर जताया विरोध

  • sagar-collector-pratibha-pal-inspected-malthone-ranjwas-health-centers-held-jansunwai
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया