जनसुनवाई में 137 आवेदनों की सुनवाई, कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

रायसेन: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों ने राजस्व, पंचायत, सामाजिक सुरक्षा, आवास, पेयजल तथा अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं।

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने प्रत्येक आवेदक से उनकी समस्या पर विस्तार से चर्चा की और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। जिन प्रकरणों में विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता थी, उनमें संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निराकरण किया जाए।

इस जनसुनवाई में कुल 137 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिले के विभिन्न विकासखंडों से एसडीएम और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई में शामिल हुए। प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत करना है तथा आमजन को उनकी शिकायतों के निराकरण के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़े – रायसेन से शुरू हुआ राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को दिया मिट्टी संरक्षण का संदेश

  • raisen-collector-arun-kumar-vishwakarma-hears-137-applications-in-public-grievance-hearing
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू