रायसेन से शुरू हुआ राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को दिया मिट्टी संरक्षण का संदेश

रायसेन: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले के ग्राम रमासिया से राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया। देशभर में 1 जून से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से किसानों को मिट्टी संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मिट्टी बचेगी तो खेती बचेगी, किसान मजबूत होगा और देश समृद्ध बनेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अंधाधुंध रासायनिक खाद और कीटनाशकों के उपयोग से बचें तथा मिट्टी परीक्षण और सॉयल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अत्यधिक रासायनिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता कम होती है और उसमें मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं, जिससे उत्पादन और खेती की लागत दोनों प्रभावित होती हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘खेत बचाओ अभियान’ केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि धरती माता को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प है। अभियान के दौरान कृषि वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्रों के अधिकारी, कृषि विभाग की टीमें और जनप्रतिनिधि गांव-गांव जाकर किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी देंगे। किसानों को मिट्टी परीक्षण, संतुलित पोषण प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, आधुनिक बुवाई तकनीक, जल संरक्षण तथा उन्नत कृषि पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान का सॉयल हेल्थ कार्ड बनना आवश्यक है ताकि किसान अपनी भूमि की वास्तविक जरूरत समझकर खाद का उपयोग कर सके। इससे खेती की लागत कम होगी, उत्पादन बढ़ेगा और मिट्टी लंबे समय तक उपजाऊ बनी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार किसानों को रियायती दरों पर उर्वरक उपलब्ध करा रही है, लेकिन इसका अर्थ जरूरत से अधिक उपयोग नहीं है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सोयाबीन, धान और दलहन फसलों के लिए विशेष प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। किसानों को उन्नत बीज, वैज्ञानिक बुवाई, लेजर लेवलर जैसी आधुनिक तकनीकों और जल संरक्षण आधारित खेती की जानकारी दी जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्रों और विशेषज्ञ संस्थानों के सहयोग से नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।

अपने संबोधन में श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में खेती और मिट्टी संरक्षण को लेकर दीर्घकालिक योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि धरती केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी है। इसी सोच के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग, हरित खाद को बढ़ावा, नकली खाद एवं कीटनाशकों के खिलाफ अभियान और क्षेत्र विशेष के अनुरूप फसल एवं बीज चयन पर किसानों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।

कार्यक्रम में सांची विधायक प्रभुराम चौधारी ने कहा कि खेत बचाओ अभियान किसान कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आत्मनिर्भरता का समन्वित प्रयास है। उन्होंने सभी किसानों से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशंवत मीना कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा एसपी अशुतोष गुप्ता जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों और प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया तथा किसानों को उड़द और सोयाबीन बीज किट प्रदान की। साथ ही कम वजन वाले बच्चों को फूड बास्केट भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती, खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती, कृषि यंत्रीकरण और आधुनिक कृषि मशीनरी के उपयोग संबंधी जानकारी भी दी। अभियान के माध्यम से आगामी एक माह तक देशभर के किसानों को खेती की नई तकनीकों और टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़े – सेवा दिवस पर जिला रेडक्रास सोसायटी ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी मरीजों को वितरित की फूड बास्केट

  • union-agriculture-minister-shivraj-singh-chouhan-launches-nationwide-khet-bachao-abhiyan-from-raisen
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें
    छतरपुर: लग्जरी गाड़ियों से गांव-गांव पहुंच रही शराब, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    छतरपुर/अमित अवस्थी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे