नेपानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार समेत 2.40 लाख का मशरूका जब्त

बुरहानपुर: जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नेपानगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक हस्तनिर्मित अवैध देशी पिस्टल, धारदार चाकू और एक कार जब्त की है। जब्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी नेपानगर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ज्ञानु जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार में अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सिल्वर रंग की स्वीफ्ट कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे बैग से एक हस्तनिर्मित अवैध देशी पिस्टल और एक धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंटी उर्फ ब्रजेश दावरे (46 वर्ष) निवासी ई-टाइप, नेपानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि बरामद हथियार उसने कहां से प्राप्त किए और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का किसी हथियार तस्करी नेटवर्क से संबंध तो नहीं है। नेपानगर पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: आंधी-तूफान से बर्बाद हुई केला फसल का सांसद-विधायक ने लिया जायजा, किसान चौपाल लगाकर दिया हर संभव मदद का भरोसा

  • nepanagar-police-arrest-man-with-country-made-pistol-and-knife-seize-swift-car
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना