बुरहानपुर: आंधी-तूफान से बर्बाद हुई केला फसल का सांसद-विधायक ने लिया जायजा, किसान चौपाल लगाकर दिया हर संभव मदद का भरोसा

बुरहानपुर: जिले में हाल ही में आई आंधी, तूफान और बारिश से केले की फसल को हुए भारी नुकसान के बाद जनप्रतिनिधि सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और नेपानगर विधायक मंजू दादू ने प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों के साथ चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है और प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

सांसद और विधायक ने खामनी, नीमगांव, फोपनार, बड़सिंगी, बड़झिरी, टेम्भी, कानापुर, नांदुरा, दरियापुर, मांजरोद और तुकईथड़ सहित कई गांवों का दौरा कर खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल नुकसान का सर्वे पारदर्शी और त्वरित तरीके से पूरा किया जाए ताकि प्रभावित किसानों को समय पर राहत मिल सके।

गौरतलब है कि एक दिन पहले सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर बुरहानपुर जिले में खराब मौसम के कारण केले की फसल को हुए नुकसान की जानकारी दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है और सभी पात्र किसानों को उचित राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

दरियापुर रैयत में आयोजित किसान चौपाल के दौरान जनप्रतिनिधियों ने किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र किसान को राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे खेतों में पहुंचकर वास्तविक नुकसान का आंकलन करें और सर्वे सूची पंचायत स्तर पर सार्वजनिक करें, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, जनपद प्रतिनिधि प्रदीप पाटील, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू जाधव, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू पाटील, भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

किसानों ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष फसल नुकसान से उत्पन्न आर्थिक संकट की जानकारी दी और शीघ्र राहत की मांग की। वहीं जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और नुकसान का उचित आंकलन कर राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में आंधी-तूफान का कहर: खेतों में बिछी करोड़ों की केले की फसल, 46 डिग्री की तपिश में किसानों के आंसू पोंछने पहुंचीं विधायक मंजू दादू

  • mp-and-nepanagar-mla-hold-farmer-chaupal-amid-banana-crop-damage-in-burhanpur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में