आदिवासी अंचल में विकास की सौगात: 10.50 करोड़ के कार्यों का ऐलान, बामनघाटी-जाम्बूडाबरा सड़क से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

रतलाम/पिपलौदा: जावरा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी अंचल में विकास को नई गति देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत आंबा के ग्राम बामनघाटी में आयोजित ग्राम चौपाल एवं समस्या समाधान शिविर में क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए करीब 10 करोड़ 50 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा करते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दिलाने का भरोसा दिया।

ग्राम चौपाल में आम्बा और उम्मेदपुरा पंचायत के अंतर्गत आने वाले बामनघाटी, लांबाखोरा, जाम्बूडाबरा, बखतपुरा, अचलपुरा, माता की धार, गढ़ीनाल सहित 14 टोला-मजरों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, राजस्व और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

सड़क निर्माण की घोषणा से ग्रामीणों में उत्साह

ग्राम चौपाल के दौरान सबसे बड़ी मांग बामनघाटी से जाम्बूडाबरा तक डामरीकृत सड़क निर्माण की उठी। इस पर विधायक डॉ. पांडेय ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के समक्ष इस मार्ग पर पुल सहित सड़क निर्माण के लिए लगभग 7 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही यह घोषणा हुई, ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके अलावा विधायक ने ग्राम आंबा से दौलतपुर तक डामरीकृत सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 37 लाख रुपये के प्रस्ताव की भी घोषणा की। ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित इन मांगों को लेकर विधायक का आभार व्यक्त किया।

कई विकास कार्यों की घोषणा

शिविर में विधायक ने बामनघाटी में सार्वजनिक चबूतरा निर्माण के लिए 50 हजार रुपये, लांबाखोरा में माताजी मंदिर के पास विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापना, जाम्बूडाबरा प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत के लिए 50 हजार रुपये तथा सांस्कृतिक शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। इसी प्रकार बखतपुरा एवं माता की धार के प्राथमिक विद्यालयों में मरम्मत कार्य के लिए 25-25 हजार रुपये तथा उम्मेदपुरा के मऊड़ीखेड़ा में शांतिवन शेड निर्माण की भी घोषणा की गई। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए जरूरत पड़ने पर पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।

ये भी पढ़े – रतलाम: वाहन स्टेपनी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार और 1.80 लाख का मशरूका बरामद

अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

ग्राम चौपाल में प्राप्त शिकायतों पर विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने बामनघाटी में नलकूप में मोटर स्थापना, लांबाखोरा में आंतरिक सड़क एवं पुलिया निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने, नए नलकूपों के खनन और खराब नलकूपों की मरम्मत, ट्रांसफार्मर स्थापना तथा जाम्बूडाबरा में शांतिवन शेड निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा बखतपुरा-पंथवारी मार्ग का निरीक्षण, बखतपुरा में आंगनवाड़ी के अतिरिक्त कक्ष का प्रस्ताव, गढ़ीनाल में नई डीपी स्थापना, माता की धार से गढ़ीनाल तक ग्रेवल सड़क निर्माण, भूरीघाटी में क्षतिग्रस्त विद्युत केबल की मरम्मत तथा अचलपुरा में अधूरे शांतिवन शेड कार्य को पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए।

आदिवासी क्षेत्रों के विकास में नहीं रहेगी कोई कमी

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचलों के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और क्षेत्र की सभी मूलभूत समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, तहसीलदार देवेंद्र कुमार दानगढ़, थाना प्रभारी रमेश कोली, जनपद पंचायत सीईओ ब्रह्मस्वरूप हंस, बीएमओ डॉ. पवन पाटीदार, एमपीईबी सुपरवाइजर राहुल अहिरवार, पीडब्ल्यूडी एसडीओ किरण जमरा, पीएचई विभाग के इरफान खान, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी भारती डांगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला महामंत्री महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, मंडल महामंत्री भंवरगिरी गोस्वामी, प्रकाश डाबी, कचरूलाल जाट, प्रवीण सिंह राठौर, प्रफुल जैन, नारायण धनगर, आशाराम परिहार, इंद्राबाई डिंडोर, बाबूलाल पाटीदार, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, हरीश पाटीदार, मनमोहन सिंह राणा, धर्मेंद्र सिंह बाराखेड़ा, अभिषेक जैन, प्रहलाद पाटीदार, भेरूसिंह अयाना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों का कहना था कि वर्षों से लंबित मांगों पर पहली बार गंभीरता से सुनवाई हुई है। ग्राम चौपाल के माध्यम से विकास कार्यों की घोषणाओं और समस्याओं के निराकरण के आश्वासन ने आदिवासी क्षेत्र में नई उम्मीद जगाई है।

ये भी पढ़े – रतलाम: ‘ऑपरेशन क्लीन’ को बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट के इनामी फरार आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार

  • ratlam-development-works-worth-10-crore-in-tribal-area
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें
    छतरपुर: लग्जरी गाड़ियों से गांव-गांव पहुंच रही शराब, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    छतरपुर/अमित अवस्थी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे