छतरपुर: अक्टोहा तिराहा हत्याकाण्ड में पुलिस को बड़ी सफलता, ₹10,000 के इनामी दो और आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर: लवकुश नगर थाना पुलिस ने अक्टोहा तिराहा में 23 मई को हुई हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रांशु तिवारी और सुशील उर्फ बंटा शर्मा के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार घटना में कृष्णकांत गुप्ता की हत्या कर दी गई थी, जबकि सत्येंद्र राजपूत पर जानलेवा हमला किया गया था। मामले में पूर्व में चार आरोपियों विक्की उर्फ विवेक विश्वकर्मा, बड्डन उर्फ महेश विश्वकर्मा, भारत द्विवेदी और एक विधि विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, लाठी और मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जांच के दौरान पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के अनुसार प्रांशु तिवारी के खिलाफ पहले से मारपीट और अवैध हथियारों से जुड़े पांच मामले दर्ज हैं, जबकि सुशील शर्मा के खिलाफ जुआ एक्ट का एक मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल पांच अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामले की जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजय अंबे, उप निरीक्षक अजय शाक्य, ज्ञान सिंह तथा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – छतरपुर में कोर्ट के स्टे के बाद भी भाजपा नेता के भाई पर लगा रास्ता बंद करने और अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

  • chhatarpur-arrests-in-aktoha-tiraha-murder-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना