निवाड़ी: 45 डिग्री गर्मी में जनता के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, निवाड़ी के गांवों में लगाई जन चौपाल

निवाड़ी/हेमंत वर्मा की रिपोर्ट भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच दोपहर के समय टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक अपने संसदीय क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचे और जन चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं। निवाड़ी जिले के धमना, जमुनिया और मथुरापुरा गांवों में आयोजित चौपाल के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं और आदिवासी बस्तियों में शौचालय जैसी कई मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से सुना।

ग्रामीणों की शिकायतों पर मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिए और कई मामलों में तत्काल समाधान के लिए कार्रवाई करने के आदेश भी दिए। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कहा कि जन चौपाल केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं है, बल्कि जनता से सीधे जुड़ने और उनकी वास्तविक समस्याओं को समझने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि फर्श पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद करने से विश्वास और मजबूत होता है।

स्थानीय लोगों के बीच मंत्री की इस शैली की काफी सराहना देखी गई। वर्षों से लगातार गांव-गांव जाकर चौपाल लगाने के कारण उन्हें क्षेत्र में “चौपाल वाले सांसद” के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि अब देखने वाली बात यह होगी कि चौपाल में उठी समस्याओं का समाधान जमीन पर कितनी तेजी से लागू होता है।

ये भी पढ़े – निवाड़ी: पैसों के लेनदेन और मानसिक तनाव से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

  • niwari-veerendra-khatik-jan-chaupal-heatwave-45-degree-complaints-solution
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना