निवाड़ी: पैसों के लेनदेन और मानसिक तनाव से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

निवाड़ी: पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पैसों के लेनदेन और कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों ने कुछ लोगों पर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मामला पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के नीमटा गोवा पश्चिम गांव का है। यहां 45 वर्षीय नंदकिशोर यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शराब दुकान से जुड़े रुपयों के लेनदेन को लेकर वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। परिजनों का आरोप है कि शराब ठेकेदारों द्वारा लगातार दबाव और प्रताड़ना दी जा रही थी, जिसके चलते नंदकिशोर यादव ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही पृथ्वीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद और मानसिक तनाव की बात सामने आई है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि परिजनों द्वारा रुपयों के लेनदेन और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़े – निवाड़ी के लड़वारी जंगल में भीषण आग, कई हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर खाक; प्रशासन ने भेजीं 2 फायर ब्रिगेड

  • niwari-prithvipur-man-suicide-money-dispute-mental-harassment-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना