सतना केंद्रीय जेल में गांजा-शराब सप्लाई और रिश्वत डील का ऑडियो वायरल, जांच में जुटा प्रशासन

सतना: केंद्रीय जेल सतना में कथित रूप से गांजा और शराब की सप्लाई तथा रिश्वत के लेन-देन से जुड़ा एक ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में जेल के भीतर कैदी तक नशीला पदार्थ पहुंचाने की बातचीत सुनाई दे रही है। इसमें 100 ग्राम और 25 ग्राम गांजा, शराब की बोतल पहुंचाने तथा इसके बदले कथित तौर पर 5-5 हजार रुपये की मांग की बात सामने आ रही है।

ऑडियो में जिस मोबाइल नंबर का उल्लेख किया जा रहा है, वह 9303476507 बताया जा रहा है, जिसे एएसआई राजेंद्र चौधरी से जोड़ा जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बातचीत में एक व्यक्ति जेल के भीतर सामान पहुंचाने की व्यवस्था करने की बात करता सुनाई देता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह ऑडियो कब और किन लोगों के बीच रिकॉर्ड किया गया है।

मामले के सामने आने के बाद जेल प्रशासन और संबंधित विभाग जांच में जुट गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और पुष्टि होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – सतना:झूलेलाल बेड़ा पार के जयकारों से गूंजी सिंधी कॉलोनी, आज होगा कथा समापन

  • satna-central-jail-audio-viral-ganja-liquor-bribe-allegation-asi
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना