भेरूंदा में विश्व पर्यावरण दिवस पर यूफोरिया कंपनी ने किया पौधारोपण, 700 पौधे लगाए गए

सीहोर/नफीस खान की रिपोर्ट:  जिले की भेरूंदा तहसील में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लगभग 700 पौधे लगाए गए इस कार्यक्रम में कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे और बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

कंपनी के डायरेक्टर विनोद गोदावरी ने कहा कि पौधारोपण भले ही एक छोटा प्रयास लगता हो लेकिन इसके परिणाम बहुत बड़े होते हैं और हर पौधा जीवन में संतुलन और स्थिरता लाने का काम करता है उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को भी पौधारोपण के महत्व के बारे में जागरूक करना जरूरी है ताकि भविष्य में अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें

इस मौके पर कंपनी के प्रतिनिधि मल्लिकार्जुन राव मोहन राव दिनेश कुशवाहा राहुल रघुवंशी छत्रपाल सिंह प्रिया स्वामी नंदकिशोर बाबूजी अरविंद भदौरिया अलम जी अमित कुशवाहा पुष्पेंद्र परमार और राहुल कुशवाह सहित कई लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में सभी ने पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

इसके साथ ही कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि पेड़ पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने और ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं नीम को प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर माना जाता है जो हवा से हानिकारक गैसों को अवशोषित कर वातावरण को शुद्ध करता है पीपल को ऐसा वृक्ष माना जाता है जो लंबे समय तक ऑक्सीजन देता है और पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभकारी है बरगद का पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अधिक मात्रा में सोखकर वातावरण को स्वच्छ रखने में मदद करता है अशोक का पेड़ वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ आसपास के वातावरण को सुंदर और सकारात्मक बनाता है जबकि बांस तेजी से बढ़ने वाला पौधा है जो ऑक्सीजन उत्पादन में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है

ये भी पढ़े – किसानों के करोड़ों रुपए लेकर उमंग ट्रेडर्स का मालिक नरेश साहू फरार: सीहोर के 50 गांवों के किसान परेशान, अहमदपुर थाने में शिकायत दर्ज

  • sehore-behrunda-world-environment-day-700-saplings-euphoria-company-plantation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया