लखनऊ: पशु प्रेमी आरिफ गुज्जर की कार पर देर रात हमला, सीसीटीवी में स्कूटी सवार संदिग्ध तोड़फोड़ करते कैद

लखनऊ: दुबग्गा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अंधे की चौकी के पास पशु प्रेमी आरिफ गुज्जर की कार पर देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आरिफ गुज्जर, जो “सारस के दोस्त” के नाम से भी चर्चित हैं, की खड़ी कार को निशाना बनाकर उसमें जमकर तोड़फोड़ की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात घर के बाहर खड़ी कार पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। सुबह जब आरिफ गुज्जर बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि उनकी कार के शीशे टूटे हुए थे और वाहन के कई हिस्से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़े थे। घटना के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवक कार के पास आते और कुछ ही देर में उसमें तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आरिफ गुज्जर ने इस मामले में दुबग्गा कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की पहचान व तलाश में जुट गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े – लखनऊ प्रवास पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवंगत नेताओं के परिजनों से की मुलाकात, अपर्णा यादव के आवास जाकर दी प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि

  • lucknow-arif-gujjar-car-attack-cctv-incident
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना