बुरहानपुर के ग्राम दूधिया में मौसम का कहर, तेज हवाओं और बारिश से गरीब परिवार का घर क्षतिग्रस्त, मुआवजे की मांग

बुरहानपुर: जिले के नेपानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूधिया में रविवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और हल्की बारिश ने एक गरीब परिवार की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार का आशियाना पलभर में उजड़ गया।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे तेज हवाओं के साथ आंधी और हल्की बारिश शुरू हुई। तेज रफ्तार हवाओं के कारण गांव निवासी भाई जान का कच्चा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार बेघर हो गया और खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़ित परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी और गरीबी में जीवन यापन कर रहा है। लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहे इस परिवार को अब प्राकृतिक आपदा का भी सामना करना पड़ रहा है। मकान को हुए नुकसान के बाद परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।

इसी दौरान ग्राम घाघरला में भी आंधी का असर देखने को मिला। यहां अजय दरबार के मकान पर लगा टीन शेड तेज हवाओं के कारण उड़ गया और काफी दूर एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल रहा। पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है और अब प्राकृतिक आपदा ने उनका बचा-खुचा आशियाना भी छीन लिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का सर्वे कर पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराने तथा आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, युवाओं ने किया पौधारोपण

  • burhanpur-storm-destroys-poor-familys-house-in-village-doodhiya
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना