“सेवा आपके द्वार” अभियान के तहत निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 148 लोगों ने लिया लाभ

जावरा/आशीष शर्मा। लायंस क्लब जावरा द्वारा “सेवा आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत वीडी ग्रुप सैलाना के संयोजक विशाल धाभाई के सहयोग से स्थानीय कसेरा मंदिर सामुदायिक परिसर में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सैलाना नगर परिषद के वार्ड पार्षद विशाल धाभाई, पार्षद मुकेश पाटीदार, कुलदीप कुमावत, पार्षद आशा कसेरा, नेता प्रतिपक्ष मुकेश पटेल तथा किशोर कसेरा की उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता फोरम न्यायालय की जज एवं लायंस क्लब की पूर्व अध्यक्ष जया सिंधवी रहीं। वहीं पूर्व अध्यक्ष सुजानमल कोचट्टा, गोपाल सेठिया और समाजसेवी नगीनचंद्र सकलेचा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

148 नागरिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष एडवोकेट यश जैन की प्रेरणा से संचालित इस अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति दूरी, समय या आर्थिक कारणों से उपचार से वंचित न रहे। शिविर में कुल 148 नागरिकों का निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 35 मोतियाबिंद मरीजों की पहचान की गई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए जावरा नेत्र चिकित्सालय रेफर किया गया।

जनहितकारी पहल की सराहना

मुख्य अतिथि जया सिंधवी सहित अन्य अतिथियों ने लायंस क्लब जावरा की इस जनसेवा पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

चिकित्सकों और टीम की रही अहम भूमिका

शिविर में नेत्र चिकित्सालय के डॉ. दिनेश चौहान, लैब टेक्नीशियन संदीप झाला, विपुल पंवार एवं पूरन सिंह राजपूत ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। स्वास्थ्य परीक्षण और मरीजों के मार्गदर्शन में उनकी भूमिका सराहनीय रही।

मानव सेवा को समर्पित लायंस क्लब

लायंस क्लब जावरा ने एक बार फिर अपने सेवा भाव को सार्थक करते हुए जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया। संस्था का मानना है कि “मानव सेवा ही सर्वोच्च धर्म है” और इसी भावना के साथ क्लब लगातार सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन कर रहा है। उक्त जानकारी लायंस क्लब जावरा के पूर्व अध्यक्ष गोपाल सेठिया द्वारा प्रदान की गई।

यह भी पढ़े: रायसेन: शासकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन

  • jaora-free-eye-health-camp-lions-club-news
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना