रायसेन जिले में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 1.84 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव। जिले में 28 जून से 30 जून 2026 तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल और प्रभावी संचालन के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला टॉस्क फोर्स की बैठक एवं कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। टीकाकरण अधिकारी डॉ. सोमनदास ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 1 लाख 84 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

28 जून को बूथों पर, फिर घर-घर पहुंचेगी टीम

अभियान के तहत 28 जून को जिलेभर में बनाए गए पोलियो बूथों पर बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को दवा पिलाएंगी जो पहले दिन किसी कारणवश छूट गए हों।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

 
 
  • raisen-pulse-polio-campaign-june-2026
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना