रायसेन: गिरदावरी कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण करें अधिकारी: कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने समय-सीमा वाले शासकीय पत्रों, सीएम हेल्पलाइन, विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों, सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण और आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज मामलों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों से कहा कि राजस्व एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम से जुड़े मामलों का समय-सीमा में अंतिम निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

गिरदावरी और फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लाएं गति

बैठक में गिरदावरी कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बताया कि जिले में अभी तक लगभग 30 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है। उन्होंने सभी एसडीएम को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गिरदावरी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए कहा कि ई-विकास टोकन प्रणाली के लिए किसानों का पंजीयन आवश्यक है, इसलिए शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जल्द पूरा कराया जाए।

किसानों और आमजन तक पहुंचे योजनाओं की जानकारी

कलेक्टर ने खाद वितरण और ई-विकास टोकन प्रणाली की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग के मैदानी अमले को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी समीक्षा की और अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का गंभीरता से समाधान कर आवेदकों को की गई कार्रवाई की जानकारी दी जाए।

योग दिवस, प्राकृतिक खेती और श्रमिक योजनाओं पर जोर

बैठक में आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, संबल एवं प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में अधिक से अधिक पंजीयन, जल गंगा संवर्धन अभियान तथा उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • raisen-tl-meeting-girdawari-farmer-registry
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना