रतलाम: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हंगामा, रतलाम के चेतक ब्रिज पर परिजनों ने किया चक्काजाम

रतलाम/नेहरू खान। शहर के महू-नीमच रोड स्थित पहलवान बाबा की दरगाह के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद सोमवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैलाना बस स्टैंड स्थित चेतक ब्रिज पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

रविवार रात हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें से करण गुजराती (निवासी काटजू नगर) की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हत्या की आशंका जताकर किया प्रदर्शन

युवक की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग चेतक ब्रिज पर सड़क पर बैठ गए और मामले की निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। चक्काजाम के चलते यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही जारी रखी। बाद में पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और परिजन औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे।

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों द्वारा जताई गई आशंकाओं को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जाएंगे और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े:रायसेन: गिरदावरी कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण करें अधिकारी: कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा

 
  • ratlam-chetak-bridge-chakkajam-after-youth-death
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

आगे पढ़ें
पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू