मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 8 लोगों को 4.30 लाख रुपये की सहायता मंजूर

छतरपुर। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के अंतर्गत छतरपुर जिले के गंभीर बीमारियों से पीड़ित 8 जरूरतमंद लोगों को उपचार हेतु कुल 4.30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता राशि मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंजूर की गई है।

स्वीकृत सहायता के अनुसार पुष्पेन्द्र सिंह (नयागांव लखेरी), प्रकाशचंद्र पटेल (कर्री) एवं मनीष नगरिया (हरपालपुर) को उपचार के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

इसी प्रकार संतोष चन्द्र सुल्लेरे (न्यू कॉलोनी) और गणेशी अहिरवार को 65-65 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। वहीं सुनीता चौरसिया (महाराजपुर) और वीरेन्द्र रिछारिया (टहनगा, लौंडी) को 45-45 हजार रुपये तथा माया मिश्रा (बनगांय, जिला छतरपुर) को 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उपचार के लिए वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना