रीवा में फ्री शव वाहन सेवा की खुली पोल, चार एंबुलेंस होने के बावजूद 6 घंटे इंतजार करते रहे परिजन

रीवा/अरविंद तिवारी की रिपोर्ट: मुख्यमंत्री की निशुल्क शव वाहन सेवा को लेकर किए जा रहे दावों की रीवा में पोल खुलती नजर आई। संभागीय संजय गांधी अस्पताल में चार शव वाहन उपलब्ध होने के बावजूद केवल दो चालकों की तैनाती होने से मृतकों के परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ताजा मामले में पोस्टमार्टम के बाद एक महिला का शव करीब छह घंटे तक अस्पताल में शव वाहन का इंतजार करता रहा। काफी प्रयासों के बाद वाहन उपलब्ध हो सका, जिसके बाद परिजन शव को अपने गांव ले जा सके। इस घटना ने सरकारी व्यवस्था और निशुल्क शव वाहन सेवा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, गढ़ थाना क्षेत्र के लालगांव निवासी 40 वर्षीय सविता पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रीवा के संभागीय संजय गांधी अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों ने शासन की निशुल्क शव वाहन सेवा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, लेकिन लंबे समय तक कोई वाहन अस्पताल नहीं पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में शव वाहन खड़े होने के बावजूद उन्हें समय पर सुविधा नहीं मिली। उनका कहना है कि कई घंटे तक इंतजार करने के बाद भी वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों ने आरोप लगाया कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों में संचालित होती दिखाई देती हैं, जबकि जरूरत के समय लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी समय पर नहीं मिल पातीं।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार संजय गांधी अस्पताल में चार शव वाहन उपलब्ध हैं, लेकिन उनके संचालन के लिए केवल दो चालकों की तैनाती है। इसी कारण यदि दोनों वाहन किसी अन्य स्थान पर चले जाएं तो शेष वाहन चालक नहीं होने के कारण उपयोग में नहीं लाए जा सकते। बताया गया कि इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित कंपनी के जिला समन्वयक से लेकर जोनल अधिकारियों तक लगातार संपर्क किया। कई घंटे की कोशिशों के बाद करीब छह घंटे बाद शव वाहन अस्पताल पहुंचा, जिसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। मामले में संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने स्वीकार किया कि शव वाहन संचालन करने वाली कंपनी के स्तर पर समन्वय की कमी है। उन्होंने कहा कि इस समस्या की जानकारी संबंधित एजेंसी को दे दी गई है और व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में किसी भी मृतक के परिजनों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

घटना के बाद अस्पताल की शव वाहन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा निशुल्क शव वाहन सेवा शुरू करने का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को राहत देना है, लेकिन यदि वाहन और चालक उपलब्ध होने के बावजूद समय पर सेवा नहीं मिलती तो योजना का उद्देश्य प्रभावित होता है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि संबंधित एजेंसी और प्रशासन इस व्यवस्था में सुधार के लिए क्या कदम उठाते हैं।

ये भी पढ़े – रीवा में कथित रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल, महिला बोली- कर्ज लेकर दिए हैं पैसे; कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

  • rewa-free-dead-body-ambulance-service-delay-sanjay-gandhi-hospital
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना