17 और 16 साल पुराने चोरी के मामलों का ₹32 हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार, छतरपुर पुलिस की ‘न्याय पथ अभियान’ में बड़ी सफलता

छतरपुर: पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी वारंटी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने 17 और 16 साल पुराने चोरी के चार मामलों में फरार ₹32 हजार के इनामी वारंटी को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र में वर्ष 2009 के एक तथा वर्ष 2010 के तीन घर में घुसकर चोरी के मामलों में आरोपी दीपू उर्फ दीपक उर्फ दिलीप नायक पिता रामनिरंजन नायक निवासी ग्राम नटर्रा, थाना चरखारी, जिला महोबा (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिस पर कुल ₹32 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के थाना चरखारी अंतर्गत उसके गांव नटर्रा में दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया।

ये भी पढ़े – छतरपुर में बेसमेंट निर्माण पर उठे सवाल, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के थाना चरखारी में हत्या तथा थाना पनवाड़ी में हत्या के प्रयास, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के थाना कोतवाली, सिविल लाइन, बमीठा और राजनगर थानों में भी चोरी, लूट और अवैध हथियार रखने सहित कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे “न्याय पथ अभियान” का उद्देश्य वर्षों से लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर न्यायालय में प्रस्तुत करना और लंबित प्रकरणों का निराकरण करना है। इसी अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, प्रधान आरक्षक राजू वर्मा, आरक्षक धीरेंद्र राजावत, हरेंद्र तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छतरपुर पुलिस का कहना है कि जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और पुराने लंबित मामलों के निस्तारण के लिए “न्याय पथ अभियान” लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों के विरुद्ध इसी तरह प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – छतरपुर: अंधविश्वास बना काल, सांप के डसने के 24 घंटे बाद बुजुर्ग की मौत

  • chhatarpur-police-arrests-rs32000-rewarded-warranty-in-17-year-old-theft-cases
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया