सीहोर: स्‍कूल से बचने के लिए छात्र ने रची अपहरण की साजिश, परि‍वार को भेजा SMS, 5 लाख की मांग

सीहोर/ नफीस खान: सीहोर जिले के एक 16 वर्षीय किशोर ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची। वजह थी नवोदय विद्यालय श्यामपुर न जाना। उसने दीदी को इंस्टाग्राम पर 5 लाख रुपए की फिरौती का मैसेज भेजा। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसे उज्जैन रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद उसे सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।

समझिए प्लानिंग

यह घटना सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र की है। यहां के ग्राम दूरगांव में रामदयाल तंवर रहते हैं। उनका 16 साल का बेटा 1 जुलाई को अचानक घर से गायब हो गया। परिवार ने आसपास काफी तलाश की। कहीं कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार पिता ने अहमदपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामला अपहरण का मानकर जांच शुरु की गई। इलाके में पूछताछ भी तेज कर दी गई।

साइबर सेल आया काम

लापता किशोर को खोजने में सीहोर साइबर सेल ने अहम भूमिका निभाई। तकनीकी जांच के दौरान उसकी लोकेशन ट्रैक की गई। लोकेशन से पता चला कि किशोर उज्जैन में मौजूद है। यह जानकारी मिलते ही अहमदपुर पुलिस की एक टीम तुरंत उज्जैन रवाना हुई। टीम ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर किशोर को सुरक्षित बरामद कर लिया। रविवार को उसे वापस सीहोर लाया गया।

पुलिस की कड़ी पूछताछ में खुला राज

पुलिस की पूछताछ में किशोर ने पूरी सच्चाई बता दी। उसने बताया कि वह नवोदय विद्यालय श्यामपुर में पढ़ना नहीं चाहता था। इसी वजह से वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर निकल गया। पकड़े जाने के डर से उसने रास्ते में ही अपने मोबाइल की सिम निकालकर फेंक दी। इसके बाद वह भोपाल बस स्टैंड पहुंचा। वहां से ऑटो लेकर रेलवे स्टेशन गया। फिर ट्रेन पकड़कर सीधे उज्जैन चला गया।

फिरौती की मांग मैसेज से

उज्जैन पहुंचने के बाद किशोर को घर की डांट का डर सताने लगा। उसने उज्जैन रेलवे स्टेशन के फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल किया। इसी वाई-फाई से उसने इंस्टाग्राम खोला। वहां से उसने अपनी दीदी को एक मैसेज भेजा। मैसेज में उसने 5 लाख फिरौती मांगी थी। उसका मकसद यह दिखाना था कि उसका अपहरण हो चुका है। इससे परिवार असली वजह तक नहीं पहुंच पाता।

सीहोर पुलिस की कार्रवाई

पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने किशोर के बयान दर्ज किए। सारी जानकारी लिखित में ली गई। इसके बाद पुलिस ने किशोर को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। परिवार अपने बेटे को सुरक्षित पाकर राहत में है।

पुलिस अब यह भी देख रही है कि इस मामले में आगे कोई और कार्रवाई जरुरी है या नहीं। फिलहाल जांच पूरी मानी जा रही है।

  • Sehore Student hatches kidnapping skip school sends SMS family demanding 5 lakh
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया