रतलाम: वृक्षारोपण के साथ संगठन ने तय की भावी कार्ययोजना

रतलाम। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, जिला रतलाम द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण के नेतृत्व में रविवार को गांधीनगर स्थित डॉ. अम्बेडकर उद्यान परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विस्तार, जनसेवा, मानवाधिकार संरक्षण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण से हुआ। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके बाद आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल मानवाधिकारों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरण जैसे कार्यों को भी जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र हरारिया ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित है। प्रत्येक सदस्य यदि सेवा, समर्पण और मानवाधिकार संरक्षण के संकल्प के साथ कार्य करेगा तो संगठन निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बनेगा।

महिला अध्यक्ष श्रीमती सोनू सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंद वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं से संगठन से जुड़कर सामाजिक सरोकारों एवं मानवाधिकार जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि रितेश पेमल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी प्रतीक लोड़ा, जावेद खान, मीनाक्षी राठौर, पिंकी पाटीदार, यामिनी चौहान सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा बैठक में सक्रिय सहभागिता निभाई।

बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता विस्तार, जनसेवा एवं मानवाधिकार जागरूकता अभियान को गति देने सहित विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर भी सहमति व्यक्त की गई। अंत में सभी सदस्यों ने समाजहित, मानवाधिकार संरक्षण तथा पर्यावरण संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

  • ratlam-human-rights-organization-tree-plantation-future-action-plan-meeting
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना