सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा भारी, धीरपुरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दतिया/ संतोष चंसौलिया: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। दतिया जिले की धीरपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर की अधिया और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल

पुलिस के अनुसार 4 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक युवक की अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें फोटो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान ग्राम गोहना निवासी 24 वर्षीय नितिन पाल के रूप में हुई।

आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया

पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान उसने वायरल फोटो में दिखाई गई 315 बोर की अधिया अपनी होना स्वीकार किया और बताया कि उसने हथियार अपने चाचा के खेत में भूसे के कूप में छिपाकर रखा है।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर भूसे के कूप से 315 बोर की अधिया बरामद की। हथियार में एक जिंदा 315 बोर का कारतूस भी लोड मिला। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह जाट एवं पुलिस टीम ने की।

  • datia-dhirpura-police-arrested-youth-illegal-weapon-viral-photo
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना