बुरहानपुर में जर्जर भवनों पर नगर निगम का एक्शन तेज, दाउदपुरा में बुलडोजर चलाकर गिराया खतरनाक मकान

बुरहानपुर/राजू सिंह राठौर की रिपोर्ट: मानसून के दौरान संभावित हादसों को रोकने के लिए नगर निगम ने शहर में जर्जर और खतरनाक भवनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड क्रमांक 27 स्थित दाउदपुरा क्षेत्र में बारूद वाली मस्जिद के पास एक जर्जर भवन को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया। नगर निगम का कहना है कि भवन मालिक को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर भवन नहीं हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित भवन तनवीर एहसान जाफरी का था, जिसे खतरनाक घोषित किए जाने के बाद कई बार स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद भवन स्वामी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में जनहित और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने नियमानुसार भवन को ध्वस्त कराया। नगर निगम का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर भवनों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे जनहानि की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए शहरभर में ऐसे भवनों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

महापौर माधुरी अतुल पटेल ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि उनके स्वामित्व में कोई जर्जर या खतरनाक भवन है, तो उसे स्वयं जल्द हटवा दें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि यदि भवन मालिक निगम के निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, तो प्रशासन नियमानुसार भवन खाली कराकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में चिन्हित सभी जर्जर भवनों के विरुद्ध अभियान जारी रखा जाए और लापरवाही बरतने वाले भवन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान सहायक यंत्री गोपाल महाजन, अभिषेक रघुवंशी, संजय तिवारी, राजपति यादव सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर पुलिस ने लौटाए 100 गुम मोबाइल, ₹20 लाख के फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे

  • burhanpur-municipal-corporation-demolishes-dangerous-dilapidated-building-in-daudpura
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना