दतिया: वारदात की फिराक में घूम रहा युवक अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई

दतिया/संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट: जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में जिलेभर में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक दतिया मेला ग्राउंड के समीप भेड़पुरा पार्किंग ग्राउंड क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है।

ये भी पढ़े – दतिया में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, अतिक्रमणकारियों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वैभव गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा और एक 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी की पहचान आकाश रजक (24 वर्ष), पुत्र मेहताब रजक, निवासी ग्राम लेतरा, थाना धीरपुरा के रूप में हुई। आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक वैभव गुप्ता एवं थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – उपचुनाव से पहले दतिया पुलिस का एक्शन, गुंडा परेड कर बदमाशों को दी सख्त चेतावनी

  • datia-civil-lines-police-arrest-man-with-illegal-315-bore-pistol-and-live-cartridge
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना