प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद थाने पहुंची पीड़िता

डबरा/भितरवार: ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पवाया निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि दो युवकों ने उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों ने घटना का वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

महिला के अनुसार, घटना के समय उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। करीब एक माह बाद जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, तब उसे पूरे मामले का पता चला। इसके बाद वह परिजनों के साथ भितरवार थाने पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया और वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़े – डबरा: बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, सब्जी मंडी और पुराना गाड़ी अड्डा रोड बने दलदल

  • woman-alleges-rape-after-being-drugged-video-goes-viral-bhitarwar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना